यहां से अफगानिस्तान की जीत बेहद आसान लग रही थी. इसी दौरान मैक्सवेल को 2-3 बड़े जीवनदान भी मिले. इसका उन्होंने फायदा उठाया और तूफानी पारी खेलकर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन लाए. मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 170 गेंदों पर 202 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की.
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार (7 नवंबर) बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हुआ, जिसमें कंगारू टीम ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.इस जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने चोटिल होने के बावजूद धांसू दोहरे शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. 292 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने एक समय 91 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे.
यहां से अफगानिस्तान की जीत बेहद आसान लग रही थी. इसी दौरान मैक्सवेल को 2-3 बड़े जीवनदान भी मिले. इसका उन्होंने फायदा उठाया और तूफानी पारी खेलकर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन लाए. मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 170 गेंदों पर 202 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की.
इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने पीठ में भी दर्द की शिकायत की. साथ ही हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट भी लगी. मगर लंगड़ाते हुए मैक्सवेल ने पूरा मैच खेला. वो मैदान से बाहर नहीं गए. उन्होंने जज्बा दिखाते हुए अपनी टीम को दमदार जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया.